NEET (National Eligibility cum Entrance Test) 2021 -: जो छात्र अपना कैरियर मेडिकल फिल्ड में बनाना चाहते हैं, उन्हें नीट का एग्जाम देना होता है। नीट की परीक्षा छात्र बारहवीं उत्तीर्ण होने के बाद दे सकते हैं जो छात्र कक्षा बारहवीं में बायलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होते हैं वे नीट एग्जाम देने के लिए पात्र माने जाएंगे। जिसके लिए छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने होते हैं। NEET परीक्षा का आयोजन ऑल इंडिया के बेस पर किया जाता है परीक्षा के बाद छात्रों को रैंक के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिये जाते हैं। इस लेख के माध्यम से नीट सम्बन्धित सभी जानकारियां जैसे – नीट (NEET) क्या होता है ? नीट परीक्षा की तैयारी कौन कर सकते हैं ? आदि आर्टिकल में दिया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।
Table of Contents
नीट (NEET) क्या होता है
नीट का पूरा नाम राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा चिकित्सा क्षेत्र में जाने के लिए दी जाती है जिसके लिए छात्र बारहवीं कक्षा के बाद आवेदन कर सकते हैं। NEET परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है जिसके लिए कई छात्रों द्वारा आवेदन फॉर्म भरें जाते हैं। पहले मेडिकल फिल्ड में जाने के लिए एआईपीएमटी (ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट) परीक्षा दी जाती थी जिसका नाम अब NEET (National Eligibility cum Entrance Test) रख दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से इच्छुक छात्र डॉक्टर बनने के अच्छे कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। नीट परीक्षा की पूरी जानकारी आर्टिकल में दी जा रही है। उम्मदीवार पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें।
यह भी पढ़ें :- NEET Notification 2021
आर्टिकल | नीट (NEET) क्या होता हैं |
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा |
छात्र की उम्र | 17 से 25 |
शैक्षिक योग्यता | 12वीं उत्तीर्ण |
परीक्षा अवधि | 180 मिनट |
परीक्षा समय अवधि | 3 घंटा |
ऑफिसियल वेबाइट | ntaneet.nic.in |
नीट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
- नीट एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 से 25 वर्ष के मध्य होता है।
- जो छात्र राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- छात्र/छात्र कक्षा बारहवीं में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ हो।
- उम्मीदवार के पास कक्षा 12 वीं में बायलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स होनी अनिवार्य है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र/छात्रा के पास आधार कार्ड होना जरुरी है।
राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा के प्रकार
नीट परीक्षा दो प्रकार की होती है। जो अलग अलग मेडिकल कोर्सों की परीक्षाएं होती हैं इसमें एक नीट यूजी और नीट पीजी आते है। दोनों की सम्बन्धित जानकारी व कोर्स नीचे सूची में दिए गए हैं।
- NEET PG– नीट पीजी की परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट के लिए जैसे- M.S, M.D में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें NEET PG परीक्षा देनी होती है।
- NEET UG– नीट यूजी परीक्षा अंडर ग्रेजुएट के लिए जैसे – MBBS, M.D की पढ़ाई के लिए दी जाती है जो उम्मीदवार इन कोर्सों को करना चाहते हैं उन्हें NEET UG से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
नीट परीक्षा आवेदन शुल्क
कैटेगरी | फीस |
जनरल | 1500 |
जनरल-ईडब्ल्यूएस | 1400 |
ओबीसी-एनसीएल | 1400 |
पीडब्ल्यूडी | 800 |
एससी | 800 |
ट्रांसजेंडर | 800 |
एसटी | 800 |
NEET कट- ऑफ मार्क्स
श्रेणी का नाम | कट-ऑफ प्रतिशत | मार्क्स | छात्रों की संख्या |
---|---|---|---|
यूआर / ईडब्ल्यूएस | 45 % | 146-129 | 99 |
यू.आर. | 50 % | 720-147 | 682406 |
ओबीसी व पीएच | 40 % | 126-113 | 233 |
एसटी व पीएच | 40 % | 128-113 | 18 |
एससी | 40 % | 146-113 | 19572 |
एसटी | 40 % | 146-113 | 7837 |
ओबीसी | 40 % | 146-113 | 61265 |
एससी व पीएच | 40 % | 128-113 | 70 |
NEET Exam Pattern 2021
नीट परीक्षा का आयोजन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता हैं जिसकी परीक्षा साल में एक बार करवाई जाती है। National Eligibility cum Entrance Test में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायलॉजी में से प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी विषयों में केमिस्ट्री से 45 प्रश्न फिजिक्स से 45 प्रश्न, बॉटनी से 45 प्रश्न और जूलॉजी से 45 प्रश्न आते हैं जिनमे टोटल 180 प्रश्न होते हैं सभी छात्रों को परीक्षा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। सभी विषयों व प्रश्नों की सूची नीचे दे दी गयी है।
विषय | अंक |
---|---|
केमिस्ट्री | 45 |
जूलॉजी | 45 |
फिजिक्स | 45 |
बॉटनी | 45 |
कुल अंक | 180 |
नीट एग्जाम के फायदे
जो छात्र नीट एक्साम के लिए तैयारी कर रहें हैं या जो नीट की तैयारी करना चाहते हैं। उनके लिए नीट एग्जाम सम्बन्धित फायदे नीचे सूची में दिए जा रहें हैं।
- मेडिकल फिल्ड में जाने वाले छात्रों को केवल एक ही परीक्षा (नीट) पास करनी होगी।
- छात्र ऑनलाइन माध्यम से आसानी से नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- जो छात्र मेडिकल फिल्ड में जाना चाहते हैं पहले उन्हें बहुत से एग्जाम को देना होतालेकिन अब उन्हें केवल नीट की परीक्षा पास करनी होगी।
- नीट परीक्षा दे कर छात्र अच्छे कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।
NEET एग्जाम के लिए सिलेबस
बायोलॉजी वेटेज | केमिस्ट्री वेटेज | फिजिक्स वेटेज |
---|---|---|
सेल स्ट्रक्चर एंड फंक्शन | क्लासिफिकेशन ऑफ़ एलिमेंट्स एंड पीरियोडिसिटी ऑफ़ एलिमेंट्स एंड पीरियोडिसिटी इन प्रॉपर्टीज, केमिकल काइनेटिक्स, | इलेक्ट्रोस्टेटिक्स |
बायोलॉजी एंड ह्यूमन वेलफेयर | थर्मोडायनामिक्स | करंट इलेक्ट्रिसिटी |
डाइवर्सिटी इन लिविंग वर्ल्ड | एक्विलिब्रियम,कीटोन्स एंड करबोक्सलिक एसिड्स | इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस |
प्लांट फिजियोलॉजी | सोलूशन्स | मोशन ऑफ़ सिस्टम ऑफ़ पार्टिकल्स एंड रिजिड बॉडी |
बायोलॉजी एंड ह्यूमन वेलफेयर | एल्कोहल्स, फीनॉल्स एंड ईथर्स | ड्यूल नेचर ऑफ़ मैटर एंड रेडिएशन |
रिप्रोडक्शन | एलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, हाइड्रोजन, एल्डीहाइड्स | ऑप्टिक्स |
ह्यूमन फिजियोलॉजी | केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ | इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, मैग्नेटिक इफेक्ट्स ऑफ करंट ऐंड मैग्नेटिज्म, |
बायोटेक्नोलॉजी एंड इट्स अप्प्प्लिकशन्स, | डी एंड एफ ब्लॉक एलिमेंट्स | वर्क, एनर्जी एंड पावर |
स्ट्रक्चरल आर्गेनाईजेशन इन एनिमल्स एंड प्लांट्स | कोआर्डिनेशन कंपाउंड्स | थर्मोडायनामिक्स |
जेनेटिक्स एंड एवोल्यूशन | केमिकल बॉन्डिंग एंड मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर, पॉलीमर्स, बायोमोलेक्यूल्स | प्रॉपर्टीज ऑफ़ बल्क मैटर |
यह भी पढ़ें :- NEET 2021 Application form
नीट एग्जाम रजिस्ट्रेशन 2021
राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने होंगे जिसके बाद परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिन उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण प्रकिया पूरी की गयी होगी केवल उन्हीं उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है सभी उम्मीदवार जो परीक्षा देते हैं उनमे से जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उन्हें ही कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया लेख में नीचे दी जा रही है।
- नीट एग्जाम रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को सबसे पहले मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां खुले पेज में न्यू रजिस्ट्रशन का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
- फिर खुले नए पेज में प्रोसीड टू अप्लाई ऑनलाइन नीट के विकल्प पर क्लिक करें
- जिसके पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- वहां खुले फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद पूछे गए दस्तावेजों को फॉर्म में अटैच करें।
- फॉर्म को चेक करने के बाद सबमिट कर दे
- जिसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूरी हो जाती है।
नीट (NEET) क्या होता हैं सम्बन्धित कुछ प्रश्न उत्तर
नीट की फुल फॉर्म National Eligibility cum Entrance Test है।
जो छात्र नीट परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं वे केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स से बारहवीं उत्तीर्ण होने चाहिए। उसके बाद ही छात्र/छात्रा परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
NEET एग्जाम में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी से प्रश्न आते हैं नीट परीक्षा में कुल 180 प्रश्न आते हैं प्रत्येक प्रश्न पर उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाते हैं। एक गलत प्रश्न पर एक नंबर काट दिया जाता है।
NEET परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन प्रकिया को पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रकिया आर्टिकल में दी गयी है। सभी इच्छुक छात्र लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।
NEET परीक्षा करने के लिए छात्रों को तीन घंटे का समय दिया जाता है।
राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा का कट ऑफ़ आवेदन किये जाने वाले छात्रों की संख्या, कुल सीटों की संख्या, योग्य उम्मीदवारों की संख्या आदि पर निर्धारित करता है।